तहसील संवाददाता सुबोध बैस तिरोडा : सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन करते हुए अदानी फाउंडेशन, तिरोडा ने तहसील की 44 आंगनवाड़ियों के नन्हे बच्चों के लिए आवश्यक डेस्क-बेंच सेट उपलब्ध कराते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी के बच्चों को अधिक सुविधाजनक, स्वच्छ और प्रोत्साहनपूर्ण शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है।इस उपक्रम के तहत तिरोडा तहसील की 44 आंगनवाड़ियों को कुल 264 डेस्क-बेंच सेट, 1,584 कुर्सियाँ और 1,848 डेस्क वितरित किए गए हैं। बालकों के अध्ययन हेतु सहायक वातावरण तैयार करने तथा उनकी स्वस्थ वृद्धि को प्रोत्साहन देने के लिए यह सामग्री प्रदान की गई।यह महत्त्वपूर्ण कार्य अदानी पावर के प्रमुख श्री मयंक दोशी के मार्गदर्शन में तथा अदानी फाउंडेशन के प्रमुख श्री बिमूल पटेल के विशेष प्रयासों से सफल हुआ। डेस्क-बेंच वितरण कार्यक्रम का आयोजन आंगनवाड़ी केंद्र, खैरबोडी में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच विद्याताई टेंभरे ने की। इस दौरान सभी 44 आंगनवाड़ियों की सेविकाएँ उपस्थित थीं।बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री विनोद चौधरी ने इस सहयोग के लिए अदानी फाउंडेशन का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने धन्यवाद पत्र सौंपते हुए कहा, “अदानी फाउंडेशन के इस सहयोग से आंगनवाड़ी स्तर पर बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा।”कार्यक्रम अधिकारी राहुल शेजव ने भी जानकारी देते हुए कहा कि “अदानी फाउंडेशन सदैव शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण के लिए कार्यरत रहता है। इस नई बैठक व्यवस्था से बच्चों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें अधिक सुविधा मिलेगी।”यह पहल तिरोडा तहसील की आंगनवाड़ियों की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर बाल शिक्षा की गुणवत्ता को भी सुदृढ़ करेगी।





























