3 देशी कट्टों और 2 जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच यूनिट-5 की कार्रवाई; फरार आरोपियों की खोजबीन शुरू

नागपुर: नागपुर में अपराध शाखा की यूनिट-5 ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जरिपटका थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कुख्यात आरोपी को तीन देशी कट्टों और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में हथियारों के मध्यप्रदेश कनेक्शन की जानकारी सामने आई है। वहीं, मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

क्राइम ब्रांच यूनिट-5 ने मेकोसाबाग के लेंडी मैदान स्थित मातृछाया वाचनालय के पास से आकाश राजन थापा को हिरासत में लिया। तलाशी में दो मैगजीन लगे देशी कट्टे, एक अन्य देशी अग्निशस्त्र, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद हुए। कुल 1.57 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। पूछताछ में थापा ने कथित तौर पर हथियार योगेश सिरिया, अभय और खंडवा निवासी हथियार सप्लायर आकाश भाई से लेने की बात बताई।

पुलिस को शक है कि हथियारों का इस्तेमाल कुख्यात आरोपी विशाल मेश्राम की जेल से रिहाई के दौरान उसके साथियों को धमकाने के लिए किया जाना था। मामले में थापा समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। योगेश, अभय और आकाश भाई फरार हैं। जरिपटका थाने में हथियार अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस हथियारों के स्रोत और आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है।

Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!