Amravati: अमरावती – नागपुर महामार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुआ की मौत, पिछले एक महीने में सड़क दुर्घटना में दो तेंदुओं की मृत्यु

अमरावती: अमरावती-नागपुर महामार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई। ये घटना उस समय हुई जब तेंदुआ सड़क पार कर रहा था। अमरावती में वाहनों की टक्कर में तेंदुए की मौत की एक महीने में ये दूसरी घटना है, जिससे वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए की मौत तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुई। घटनास्थल पर वन विभाग और पुलिस ने जांच-पड़ताल कर सबूत जुटाए हैं। इस  तरह से तेंदुए की सड़क दुर्घटनाओं में होना चिंता करने योग्य विषय है।

Raksha Times
Author: Raksha Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें