गोंदिया: जिले की तिरोडा तहसील में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रात में छापेमारी कर 7 पोकलैड मशीन, 4 टिपर और करीब 1000 ब्रास रेती जब्त की है।
तिरोड़ा तालुक में वैनगंगा नदी पर रेत घाटों की कोई नीलामी नहीं हुई है, लेकिन रेत का बड़े पैमाने पर अवैध खनन और परिवहन 24 घंटे होता है। नागरिकों द्वारा तिरोड़ा राजस्व एवं पुलिस विभाग से कई बार शिकायत करने के बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी।





























