Nagpur: शेयर बाजार में नुकसान के चलते पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

नागपुर: नागपुर में एक पुलिसकर्मी ने शेयर बाजार में निवेश में भारी घाटे से परेशान होकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में मौत से जूझ रहे हैं।

नागपुर के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार के बंगले पर गार्ड ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल विशाल तुमसरे ने आज शनिवार सुबह अपनी ही बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक खुद विशाल तुमसरे को एम्स अस्पताल ले गए हैं। फिलहाल घायल पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है।

Raksha Times
Author: Raksha Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें