महाकुंभ
महाकुंभ भारत का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जो हर 12 साल में चार पवित्र स्थानों—प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक—में आयोजित होता है. करोड़ों श्रद्धालु गंगा, यमुना, सरस्वती, गोदावरी और क्षिप्रा नदियों के पवित्र जल में स्नान करके अपने पापों से मुक्ति पाने और मोक्ष प्राप्ति की कामना करते हैं. महाकुंभ का आयोजन धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय गणनाओं, और ऐतिहासिक परंपराओं पर आधारित है. यह केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और एकता का प्रतीक भी है, जो देश-विदेश के श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है.
महत्वपूर्ण तिथियां

![]()
पौष पूर्णिमा 13 जनवरी हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को पौष पूर्णिमा पड़ती है. यह पौष मास की शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि का नाम है. इस दिन पूर्ण चंद्र दिखाई देता है इसलिए पूर्णिमा की पवित्र तिथि होती है. इस दिन सूर्य एवं चंद्र की पूजा एवं आराधना तथा गंगा में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं. पौष पूर्णिमा से ही कल्पवास का प्रारम्भ होता है. इस दिन कल्पवास का संकल्प लिया जाता है, जो माघी पूर्णिमा तक एक महीने की कठिन आध्यात्मिक तप तथा श्रद्धा को प्रदर्शित करता है.
मकर संक्रांत 14 जनवरी हिंदू पंचांग के अनुसार जब भगवान सूर्य धनु राशि का भ्रमण पूरा करके मकर राशि में प्रवेश करते हैं उस काल को मकर संक्रांति कहा जाता है. इसी दिन से सूर्य उत्तरायण होते है तथा दिन बड़े होने लगते हैं. यह मान्यता है कि इस दिन पवित्र जल में स्नान करने, पूजा-पाठ, यज्ञ तथा तिल, घी, गुड़ और खिचड़ी का दान-दक्षिणा देने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.
मौनी अमावस्या 29 जनवरी का विशेष धार्मिक महत्त्व है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के लिए ग्रहों की स्थिति सर्वथा अनुकूल होती है. यह तिथि एक पवित्र घटना का स्मरण कराती है जब आदि ऋषि भगवान ऋषभदेव ने अपनी मौन रहने की शपथ को तोड़कर संगम के पवित्र जल में स्वयं को लीन कर लिया था. तीर्थ यात्रियों की विशाल मंडली मौनी अमावस्या के दिन कुम्भ मेले में आती है और इस दिन को आध्यात्मिक शक्ति तथा शुद्धीकरण का महत्त्वपूर्ण दिन बनाती है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन मौन व्रत का पालन करते हुए जो व्यक्ति उपासना करता है वह सभी प्रकार के भौतिक सुखों को पाकर अंत में मोक्ष प्राप्त कर लेता है.
वसंत पंचमी 3 जनवरी माघ मास की शुक्ल पक्ष की पञ्चमी तिथि को वसन्त पञ्चमी के नाम से जाना जाता है. हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार वसन्त पञ्चमी ऋतुओं में परिवर्तन तथा ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी भगवती सरस्वती के आविर्भाव के उत्सव का प्रतीक है. इस पवित्र उत्सव को मनाने के लिए कल्पवासी पीले रंग के वस्त्र धारण करते हैं. इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दान तथा पूजन का विशेष महत्त्व है.
माघी पूर्णिमा 12 जनवरी माघी पूर्णिमा को माघ मास का अंतिम दिन माना जाता है. इस दिन पवित्र जल में स्नान तथा वस्त्र और गोदान दैहिक तथा दैविक सभी कष्टों का निवारण करता है. माना जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन देवतागण पृथ्वी लोक में भ्रमण के लिए आते हैं. माघी पूर्णिमा कल्पवास की पूर्णता का पर्व है. एक मास की तपस्या एवं साधना इस तिथि को पूर्णता को प्राप्त होती है.
महाशिवरात्री २६ फरवरी फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी महाशिवरात्रि के रूप में मनाई जाती है क्योंकि पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान शिव का पार्वती जी से विवाह संपन्न हुआ था. यह कुम्भ का अन्तिम स्नान पर्व है. इस दिन पवित्र जल में स्नान करने के पश्चात् बिल्वपत्र, धतूरा, आक के फूल, चंदन, अक्षत, ईख की गँडेरियों सुगंधित द्रव्य, मधु, नवनीत, दूध तथा गंगाजल द्वारा शिवलिंग की पूजा एवं अभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.
महाकुंभ-2025: क्यों पड़ी अमृत खोजने की जरूरत, प्रयागराज से क्या है कनेक्शन? जानिए ये कहानी
मान्यता है कि प्रयागराज में संगम तट पर जिस स्थान पर महाकुंभ.
कुंभ का मेला लगने वाला है और इस दौरान संगम की महत्ता भी बढ़ जाती है। असल में, कुम्भ और संगम एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं क्योंकि कुंभ मेले का मुख्य आकर्षण संगम पर स्नान है। संगम पर स्नान को अमृत स्नान के समान पवित्र माना गया है। चलिए गहराई से समझते हैं महाकुम्भ और संगम का महत्व…
हाइलाइट्स
- महाकुंभ का आयोजन 12 साल में एक बार होता है और अगला महाकुंभ 13 जनवरी 2025 को प्रयागराज के संगम पर होगा।
- संगम को भारतीय धार्मिक स्थलों में सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है, जहाँ स्नान करने से आत्मा की शुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- महाकुंभ मेला उन चार पवित्र स्थानों में से एक पर आयोजित होता है जहाँ पौराणिक कथा के अनुसार अमृत की बूंदें गिरी थीं।
- महाकुंभ का आयोजन तब होता है जब सूर्य, चंद्रमा और बृहस्पति एक विशेष ज्योतिषीय स्थिति में होते हैं, जिससे इसका धार्मिक महत्व बढ़ जाता है।
साल 2025 में 13 जनवरी को प्रयागराज के संगम पर महाकुंभ का आयोजन होने वाला है। कुम्भ मेले का आयोजन 12 साल में एक बार होता है। ऐसे में इसका हर आध्यात्मिक लोगों को बेसब्री से इन्तजार होता है। महाकुम्भ का मेला संगम जैसे पवित्र स्थल पर भी होता है लेकिन बहुत सारे लोग इन दोनों के बीच का सम्बन्ध नहीं जानते हैं। तो, चलिए जानते हैं महाकुम्भ और संगम का कनेक्शन…
संगम का अर्थ “मिलन” होता है और यह वह स्थान है जहाँ तीन पवित्र नदियाँ—गंगा, यमुना, और अदृश्य सरस्वती आपस में मिलती हैं। भारतीय धार्मिक स्थलों में संगम को सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना गया है। यहाँ स्नान करने से आत्मा की शुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति मानी जाती है। संगम पर पूजा, ध्यान और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्मकांड किए जाते हैं। महाकुंभ मेला हर 12 साल में उन चार पवित्र स्थानों में से एक पर आयोजित होता है, जहाँ पौराणिक कथा के अनुसार अमृत की बूंदें गिरी थीं। कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के समय देवताओं और असुरों के बीच अमृत पाने के लिए संघर्ष हुआ था। अमृत कलश (कुंभ) को लेकर देवता भागे और अमृत की कुछ बूंदें पृथ्वी के चार स्थानों पर गिर गईं। ये चार स्थान हैं – प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), जहां संगम है, दूसरा हरिद्वार (उत्तराखंड), तीसरा उज्जैन (मध्य प्रदेश) और चौथा नासिक (महाराष्ट्र)।
संगम का अर्थ “मिलन” होता है और यह वह स्थान है जहाँ तीन पवित्र नदियाँ—गंगा, यमुना, और अदृश्य सरस्वती आपस में मिलती हैं। भारतीय धार्मिक स्थलों में संगम को सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना गया है। यहाँ स्नान करने से आत्मा की शुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति मानी जाती है। संगम पर पूजा, ध्यान और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्मकांड किए जाते हैं। महाकुंभ मेला हर 12 साल में उन चार पवित्र स्थानों में से एक पर आयोजित होता है, जहाँ पौराणिक कथा के अनुसार अमृत की बूंदें गिरी थीं। कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के समय देवताओं और असुरों के बीच अमृत पाने के लिए संघर्ष हुआ था। अमृत कलश (कुंभ) को लेकर देवता भागे और अमृत की कुछ बूंदें पृथ्वी के चार स्थानों पर गिर गईं। ये चार स्थान हैं – प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), जहां संगम है, दूसरा हरिद्वार (उत्तराखंड), तीसरा उज्जैन (मध्य प्रदेश) और चौथा नासिक (महाराष्ट्र)।

कंटेंट क्रिएशन व मार्केटिंग के क्षेत्र में कुलदीपसिंग न राठोड का लगभग 12 वर्षों का कार्यानुभव है। हालांकि, इस दौरान उनके रचनात्मक व्यक्तित्व ने उन्हें लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय रखा है। एक जिज्ञासु के तौर पर अध्यात्म और दर्शन में उनकी विशेष रुचि रही है और यही वजह है कि इसके विविध पहलुओं को समझने का प्रयास करते हुए, एक लेखक के रूप में वह उस दृष्टिकोण को एक सरल भाषा में लोगों से साझा करने का प्रयास कर रह हैं। उनकी कोशिश है कि अपनी लेखनी के माध्यम से खुद की जिज्ञासा के साथ-साथ लोगों की जिज्ञासा को भी समझें और उससे जुड़े जवाब उनके सम्मुख प्रस्तुत कर पाएँ। रचनात्मक कार्यों में अपने रुझान को एक माध्यम देने के लिए वो लेखनी के अलावा वीडियो तथा ऑडियो विजुवल्स के कार्यों से भी जुड़ रह हैं। साथ ही साथ गहरा लगाव है।





























