नई दिल्ली में दिवंगत अजित पवार की श्रद्धांजली सभा, सांसद प्रफुल्ल पटेल ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ में जल्दबाजी को लेकर दिया जवाब

नई दिल्ली: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आरोप लगाए गए कि शपथ दिलाने में जल्दी की गई और यह जल्दबाजी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और सांसद प्रफुल पटेल के निर्णय के चलते हुई। ऐसे कई सवालों और आरोपों का सांसद प्रफुल पटेल ने नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उत्तर दिया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से अजित पवार की श्रद्धांजली सभा आज मंगलवार को दिल्ली में आयोजित हुई। दोपहर 1 बजे श्रद्धांजली कार्यक्रम हुआ। इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने बिना किसी विलंब के सुनेत्रा पवार का उपमुख्यमंत्री पद का शपथग्रहण समारोह संपन्न कराया। आगे और भी निर्णय लेने हैं। इनमें सभी का सम्मान करते हुए निर्णय लिए जाएंगे। काम करो, आगे बढ़ो और वचन निभाओ – यही अजित दादा की आत्मा को सच्ची श्रद्धांजली होगी।

सुनेत्रा पवार को शपथ घाई में क्यों दिलाई गई के सवाल पर पटेल ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि सुनेत्रा पवार का शपथग्रहण जल्दबाजी में किया गया। लेकिन राजनीतिक दल के रूप में हमारा काम नहीं रुकना चाहिए। चलते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुनेत्रा जी समझदार व्यक्ति हैं। उनका काम अच्छा है। वे अजित पवार की पत्नी हैं। अजित पवार की सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सामाजिक संगठन चलाए। विकास के कार्य किए। पर्यावरण एनजीओ चलाया। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि सभी को मिलकर काम करना है। मीडिया रिपोर्ट्स से विचलित न हों। एनसीपी एक मजबूत परिवार है। सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में पार्टी को बढ़ाना है।

वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रिक्ति भरने के सवाल पर पटेल ने कहा कि मैं अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हूं। इस समय किसी अन्य मुद्दे पर बोलना उचित नहीं है। इससे पहले, पार्टी कार्यालय में अजित पवार को श्रद्धांजली देते हुए एनसीपी नेता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में पार्टी अपना भविष्य तय करेगी।

Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!