अब ट्रैफिक पुलिस की कमर पर भी होगी सर्विस रिवॉल्वर! पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल का बड़ा फैसला

नागपुर: नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने बड़ा फैसला लिया है। अब शहर में नाकाबंदी, वाहन जांच, विशेष अभियान और ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सर्विस रिवॉल्वर साथ रखना अनिवार्य होगा। इस संबंध में वायरलेस के माध्यम से सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नाकाबंदी और वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस का सामना कई बार अपराधियों, संदिग्धों और नियम तोड़ने वालों से होता है। ऐसे मामलों में धक्का-मुक्की, विरोध और पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं भी सामने आई हैं। इन्हीं हालात को देखते हुए पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने ट्रैफिक पुलिस को आत्मरक्षा और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सर्विस रिवॉल्वर साथ रखने का आदेश दिया है।

इससे पहले पुलिस आयुक्त ने ट्रैफिक शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने, अनुशासित व्यवहार रखने और आम नागरिकों से शालीनता से पेश आने के निर्देश भी दिए थे। अब सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से हथियार साथ रखना भी अनिवार्य कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह निर्देश केवल ट्रैफिक पुलिस तक सीमित नहीं है। हाल ही में शहर के सभी डीसीपी, एसीपी और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों को भी ड्यूटी के दौरान सर्विस रिवॉल्वर साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस फैसले से पुलिसकर्मियों की सुरक्षा मजबूत होगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी अधिक प्रभावी ढंग से काम किया जा सकेगा। हालांकि पहले ही पुलिस आयुक्त शहर में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार करने के बारे में बात कर चुके हैं और ऐसे में इन नए नियमों को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!