रक्षा टाईम्स सुबोध बैस तिरोडा, आगामी नगर परिषद चुनाव के संदर्भ में ९ नोव्हेंबर रविवार दोपहर 1 बजे तिरोडा नगर परिषद के सभागृह में एक मार्गदर्शन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता निवडणूक निर्णय अधिकारी तथा तहसीलदार तिरोडा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सभी इच्छुक उम्मीदवार तथा नागरिक सुविधा केंद्र (सी.एस.सी.) के प्रतिनिधि मिलाकर कुल 49 सदस्य उपस्थित रहे। इस मार्गदर्शन बैठक का मुख्य उद्देश्य नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक कागदपत्रों की पूर्तता तथा निर्वाचन नियमों की सविस्तर जानकारी देना था।
इस अवसर पर मा. निवडणूक निर्णय अधिकारी ने उपस्थित प्रतिनिधियों को नामांकन से संबंधित दिशा-निर्देश विस्तारपूर्वक समझाए। साथ ही, सभी इच्छुक उम्मीदवारों तथा सी.एस.सी. प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित की गई शंकाओं का निरसन भी किया गया।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित प्रतिनिधियों ने निर्वाचन विभाग द्वारा दिले गए मार्गदर्शनाबद्दल समाधान व्यक्त करते हुए आगामी नामांकन प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करनेाचे आश्वासन दिले।





























