विवादित जांच समिति पर SIT से कार्रवाई की माँग – NSUI महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट आमिर शेख

गोंदिया: जिले में सामने आए शिक्षक भर्ती घोटाले में अब NSUI ने राज्यव्यापी आंदोलन की भूमिका स्पष्ट की है। इस मामले में तत्कालीन माध्यमिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र गजभिये द्वारा गठित की गई त्रिसदस्यीय जांच समिति पहले से ही विवादों में रही है। इस समिति में शामिल वेतन अधीक्षक जयप्रकाश जीपकाटे, प्रभारी अधीक्षक नरेंद्र भगत और उपशिक्षणाधिकारी डी. बी. दिघोरे पर पहले से ही संदेह था। NSUI का आरोप है कि इस समिति ने संस्थाचालकों से मिलीभगत कर घोटाले को दबाने का प्रयास किया और जानबूझकर गलत व पक्षपातपूर्ण जांच रिपोर्ट पेश की।NSUI महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट आमिर शेख और NSUI गोंदिया जिलाध्यक्ष अमन तिगाला ने इस विवादित समिति के सभी सदस्यों पर SIT के माध्यम से मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की माँग की है।एड. आमिर शेख ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक भर्ती घोटाले में शामिल संस्थाएं, अधिकारी और दलालों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई तो NSUI पूरे राज्य में उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस घोटाले में संलिप्त अपराधियों को बचाने का प्रयास सत्ताधारी फडणवीस सरकार द्वारा किया जा रहा है। NSUI इसके खिलाफ पूरे महाराष्ट्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी।

Raksha Times
Author: Raksha Times

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!