सांसद पड़ोले ने ली अर्जुनी मोरगांव तहसील में आढ़वा बैठक

अर्जुनी मोरगांव तहसील कार्यालय सभागृह में संसद प्रशांत यादवराव पड़ोले ने साथ ही कांग्रेस जिल्हा प्रमुख व पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़ ने पंचायत विभाग से घरकुल,रोड,नाली, मामा तलाव जैसे अनेक मुद्दों पर अढ़ावा लेकर तहसील में चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। सांसद पड़ोले भंडारा व गोंदिया जिले के  दौरे पर है।

दोनो जिलो के सभी तहसीलो में वो अढ़ावा बैठके ले रहे है ताकि वर्तमान की सरकारों को संसद में अपने लोकसभा क्षेत्र के मुद्दों से अवगत करा सके। संसद पड़ौले अपने ८ से १० माह के कार्यकाल में अपने जिले में चल रही गतिविधियों को जानना चाहते है । रेती गुट्टी जैसे ज्वलंत मुद्दों को वो सरकार तक पहुचाय और रेती गिट्टी को घरकुल उपभोक्ताओ को सरकारी रूप से से पहुचाया जाय ऐसी सरकारी अधिकारियों को सूचना दी ।

सांसद पडोल ने घरकुल को जगह उपलभ्द नही होने से माडा जैसे
अपार्टमेंट बनाने की पंचायत विभाग के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर को सूचना दी ।

पूर्व विधायक एवम कांग्रेस जिल्हा प्रमुख दिलीप बंसोड़ ने झसीनगर उपसा सिंचन पर भी चर्चा की।

बैठक में पंचायत विभाग के सभी अधिकारी व तहसील विभाग के तहसीलदार अनुरुद्ध कांबले उपविभागीय कार्यालय के उपविभागीय अधिकारी सहारे साहब, जिल्हा परिषद सदस्य श्रीकांत घाटबंधे , कापगते मैडम  उ.बा.ठा. जिल्हा प्रमुख शैलेश जैसवाल,तहसील कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम धामट के साथ ही कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता गण व नागरिक उपस्थित उपस्थित थे ।

 

Raksha Times
Author: Raksha Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें