Gadchiroli: गड़चिरोली में मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, भामरागढ़, पर्लकोटा, सैंकड़ों गांवों का संपर्क कटा

मुरली रॉय जिला संवाददाता गड़चिरोली: सोमवार रात से जारी मूसलाधार बारिश के कारण गड़चिरोली जिले में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति निर्माण हो गयी है। रात से ही भामरागढ़ से सटी पर्लकोटा नदी सीमा रेखा के बाहर बह रहीं है। जिसके कारण भामरागढ़ समेत क्षेत्र के सैंकड़ों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। पर्लकोटा नदी का पानी सीधे शहर में घूस जाने से जलजमाव की स्थिति निर्माण हो गयी है। कई दूकानों व मकानों में बाढ़ का पानी घूसने से शहर का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

लगातार हो रहीं बारिश के चलते जिले के विभिन्न 11 सड़कों की यातायात प्रभावित होने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच सोमवार की शाम भामरागढ़ तहसील के खंड़ी नाले को पार कर रहा एक युवक पानी के बहाव में बह जाने की जानकारी मिली है। नाले में बहे युवक का नाम कोडपे गांव निवासी लालचंद कपिलसाय लकड़ा (19) बताया गया है। स्थानीय प्रशासन ने खोज कार्य चलाया, लेकिन अब तक शव बरामद नहीं किया गया है।

उधर लगातार हो रहीं मूसलाधार बारिश के चलते अनेक मकानों को क्षति पहुंचने की जानकारी मिली है। धान के साथ अन्य फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आयी है। गड़चिरोली के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, बीते चौबिस घंटे में जिले में औसतन 82.1 मिमी बारिश दर्ज की है। जिसमें सर्वाधिक देसाईगंज तहसील में 147 मिमी, आरमोरी 128.3, गड़चिरोली 121.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी है।

Raksha Times
Author: Raksha Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें