chandrapur: श्मशान घाट में पुलिस का जाल, सामूहिक दुष्कर्म मामले का 9 साल से फरार आरोपी ‘संतरा’ गिरफ्तार ,चंद्रपुर-गड़चिरोली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

चंद्रपुर: वर्ष 2017 में गड़चिरोली जिले में हुए चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी, जो पिछले 9 वर्षों से फरार चल रहा था, आखिरकार चंद्रपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। संतरा उर्फ अंकित मनोज मालाकार को रामनगर और गड़चिरोली पुलिस की संयुक्त टीम ने चंद्रपुर शहर से गिरफ्तार किया। हैरानी की बात यह रही कि एक अंतिम संस्कार के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा उसे उसके पुराने उपनाम ‘संतरा’ से पुकारे जाने पर उसकी पहचान उजागर हो गई और पुलिस ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2017 में गड़चिरोली पुलिस थाने में अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। घटना के समय आरोपी अंकित नाबालिग था और अपने साथी गोंधल मालू मालाकार के साथ फरार हो गया था। गोंधल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन अंकित नाम बदलकर मजदूरी करते हुए अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

मंगलवार को चंद्रपुर के एक श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान अंकित कब्र खोदने का काम कर रहा था। इसी बीच वहां मौजूद एक व्यक्ति ने पुराने परिचय के आधार पर उसे ‘संतरा’ कहकर आवाज लगाई। अंकित के मुड़कर जवाब देने पर रामनगर पुलिस की अपराध शाखा को महत्वपूर्ण सुराग मिला। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

शिक्षा सुधार से लेकर पर्यावरण संरक्षण और लद्दाख के अधिकारों की लड़ाई तक, सोनम वांगचुक पिछले तीन दशक से लगातार सक्रिय रहे हैं। लेकिन आखिर वह कौन हैं, उनके प्रमुख नवाचार क्या हैं और किन-किन आंदोलनों के कारण वे चर्चा में रहे? आइए जानते हैं…

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

शिक्षा सुधार से लेकर पर्यावरण संरक्षण और लद्दाख के अधिकारों की लड़ाई तक, सोनम वांगचुक पिछले तीन दशक से लगातार सक्रिय रहे हैं। लेकिन आखिर वह कौन हैं, उनके प्रमुख नवाचार क्या हैं और किन-किन आंदोलनों के कारण वे चर्चा में रहे? आइए जानते हैं…

error: Content is protected !!