युद्ध के बीच नागरिकों को महंगाई का बड़ा झटका! प्रीमियम पेट्रोल 2.35 रुपये तक महंगा, तेल कंपनियों का ऐलान

नई दिल्ली: खाड़ी देशो में शुरू युद्ध (Middle East War) का असर अब भारत (Bharat) पर साफ़ दिखाई देने लगा है। एलपीजी (LPG) के बाद अब पेट्रोल (Petrol) भी महंगा हो गया है। शुक्रवार को देश की तीनों प्रमुख कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल (Premimum Petrol) की कीमतों में 2.09 से लेकर 2.35 रूपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है, नई कीमत आज से ही लागू हो रही हैं। हालांकि, सामान्य पेट्रोल (Normal Petrol) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रीमियम पेट्रोल की बढ़ी कीमतों से एक तरफ जहां नागरिकों के जेब पर असर पड़ेगा, वहीं महंगाई का दबाव भी और तेज होने की आशंका है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारत में 20 मार्च 2026 से प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। देश की प्रमुख तेल कंपनियों भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (HPCL) और इंडियन आयल कारपोरेशन (IOCL) ने अपने प्रीमियम पेट्रोल वेरिएंट जैसे Speed, Power और XP95 के दामों में 2.09 रुपये से लेकर 2.35 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की है। हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल सामान्य (रेगुलर) पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!