Gondia: बेटी की शादी के न्योते से लौट रहे थे पिता, सड़क हादसे में दो की मौत; अर्जुनी-मोरगांव तहसील की घटना

गोंदिया: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अर्जुनी-मोरगांव तहसील में अर्जुनी-वडसा रोड पर गौरनगर के पास शनिवार रात यह हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक के पलटने से बाइक सवार दो लोग उसके नीचे दब गए।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अशोक मोरेश्वर कालबांधे (48) और रमेश बिसन सौसकर (46) के रूप में हुई है। दोनों भंडारा जिले के इंदौरा (तहसील लखांदूर) के निवासी थे।
बताया जा रहा है कि अशोक कालबांधे की बेटी की शादी जल्द होने वाली थी। इसी सिलसिले में दोनों रिश्तेदारों और परिचितों को निमंत्रण देने के लिए दोपहिया वाहन से निकले थे। न्योता देकर लौटते समय रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच गौरनगर के पास घुमावदार मोड़ पर यह भीषण हादसा हो गया।
दोनों Hero Honda Splendor (MH-36-N-9645) से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहा 18-व्हीलर ट्रक (CG-04-NB-1048) तेज रफ्तार में था। मोड़ पर ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण छूट गया और ट्रक पलट गया, जिससे पास से गुजर रही बाइक उसके नीचे दब गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुनी मोरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 281, 106 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है।
इस हादसे से इंदौरा और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक अशोक कालबांधे और रमेश सौसकर गांव के जाने-माने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय लोग माने जाते थे। उनकी अचानक मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!