Chandrapur: 91 लाख रुपये की नकली नोटें बरामद, मध्य प्रदेश का युवक हिरासत में

चंद्रपुर: चंद्रपुर शहर में करीब 91 लाख रुपये की नकली नोटें मिलने से हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई दुर्गापुर पुलिस थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीम ने की। पुलिस ने इस मामले में मध्य प्रदेश निवासी शुभम नागर को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, शुभम नागर अपने कुछ साथियों के साथ अपार्टमेंट में रह रहा था।
इसी दौरान स्थानीय अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली कि उसने 500 रुपये के नोटों की बड़ी मात्रा में जेरॉक्स निकालकर उन्हें बॉक्स में पैक कर रखा है। सूचना के आधार पर एलसीबी की टीम ने जाल बिछाकर अपार्टमेंट पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से करीब 91 लाख रुपये के जेरॉक्स किए गए नकली नोट बरामद हुए।
इसके बाद पुलिस ने तुरंत शुभम नागर को हिरासत में लेकर नकली नोट जब्त कर लिए।इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोटों की जेरॉक्स किस उद्देश्य से की गई थी और इस मामले में और कौन-कौन शामिल हैं, इसकी जांच अब स्थानीय अपराध शाखा द्वारा की जा रही है।
Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!