बिहार में 9 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान, पहले चरण की वोटिंग जारी

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Voting Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान आज है। मतदान शुरू हो गया है। आज पहले चरण में तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी समेत 1314 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

पटना। Bihar  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का आज 6 नवंबर को मतदान होगा। वोटिंग शुरू हो गई है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान के साथ ही कई सियासी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत का फैसला पहले चरण में होगा।

Bihar Election 2025 LIVE Voting News: बिहार में पहले चरण के लिए 18 जिले में 13 प्रतिशत मतदान
blog images
Bihar Election 2025 LIVE Voting News: प्रथम बार मतदान करने पहुंची ब्यूटी कुमारी
blog images

प्रथम बार मतदान करने पहुंची ब्यूटी कुमारी और वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के राघोपुर प्रखंड के मतदान केन्द्र संख्या 324 पर मतदान के लिए कतार में खड़ी महिलाएं।

Bihar Election 2025 LIVE Voting News: जनता लोकतंत्र की मालिक- मुकेश सहनी

VIP संस्थापक और बिहार के लिए महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा कि जनता लोकतंत्र की मालिक है और राज्य में मुख्यमंत्री और देश में प्रधानमंत्री चुनने का अधिकार उनके पास है। अपने वोट का इस्तेमाल समझदारी से करें। आपको देखना चाहिए कि अतीत में किसने अपने वादे पूरे किए हैं, इसलिए सभी को अपने वोट का ईमानदारी से इस्तेमाल करना चाहिए। हमारी सरकार बनने के बाद, हम अपने सभी संकल्पों को पूरा करेंगे जैसे 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 14 जनवरी को एक बार में माताओं और बहनों को एक साल का पैसा देना, हर घर को रोजगार, बुजुर्गों को पें

Bihar Election 2025 LIVE Voting News: मतदान करने पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है। बिहार की वैशाली ने लोकतंत्र को जन्म दिया है। आज भी हम लोगों से आग्रह करेंगे कि सभी लोग मतदान करें और लोकतंत्र के महापर्व को मनाए। NDA की जीत होगी क्योंकि बिहार के लोग इस बार लोकतंत्र का महापर्व विकास के लिए मना रहे हैं और जंगलराज को न आने देने के लिए मना रहे हैं।

 

Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!