भूपेंद्रसिंह (बबलू) बैंस ने की कांग्रेस में घर वापसी

गोंदिया. तिरोड़ा पंचायत समिति के पुर्व उपसभापति भूपेंद्रसिंह (बबलू) बैंस ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने यह कदम आमदार नानाभाऊ पडोले के नेतृत्व व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन पर विश्वास जताते हुए उठाया।

इस अवसर पर आमदार दिलीप बनसोड (जिला अध्यक्ष) के मार्गदर्शन में नानाभाऊ पडोले ने स्वयं भूपेंद्रसिंह बैंस को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में प्रवेश दिलाया।कांग्रेस में प्रवेश करने वालों में जितसिंग जगने, मधुकर भंडारकर, प्रदीप कटरे सर, डोंगरे सर, कैलाश अबुले, राहंगडाले समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।इस मौके पर विशेष रूप से राधेलालजी पटले, रमेश टेंभरे, लक्ष्मीनारायण दुबे, वाय. टी. कटरे, राधेश्याम नागपुरे, सौरभसिंह चौहान, भूमेश्वर पारधी, पंचशिला ताई रामटेके, खोबरागड़े सर, बबलदास रामटेके, ओमप्रकाश पटले, पवन मोरे, शिवा यादव, संजय जांबुलकर, सुरेश बांसोड, शुक्राचार्य ठाकरे सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!