चुनाव ड्यूटी में घायल साथी से मांगी 5000 रिश्वत, एसीबी ने हेड कॉन्स्टेबल को किया गिरफ्तार; कार्रवाई से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

नागपुर: नागपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और कार्रवाई  सामने आई है। गणेशपेठ पुलिस थाने में पदस्थ एक पुलिस हेड कांस्टेबल को एंटी करप्शन ब्यूरो  ने तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर इंश्योरेंस क्लेम के लिए चार्जशीट की सर्टिफाइड कॉपी देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

यह मामला गणेशपेठ पुलिस थाना क्षेत्र का है, जहां 47 वर्षीय हेड कांस्टेबल आशीष निकोडे को एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान बस स्टैंड परिसर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने शिकायतकर्ता से पहले पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, लेकिन बाद में सौदा तीन हजार रुपए में तय हुआ।

बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता भी पुलिस विभाग से जुड़े हैं और पुलिस हेड क्वार्टर में तैनात हैं। चुनाव ड्यूटी के दौरान एक कार की टक्कर में वे गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस दुर्घटना का मामला गणेशपेठ थाने में दर्ज हुआ था, जिसकी जांच हेड कांस्टेबल आशीष निकोडे के पास थी।

इंश्योरेंस क्लेम के लिए शिकायतकर्ता को चार्जशीट की सर्टिफाइड कॉपी की आवश्यकता थी। आरोप है कि इसी कॉपी को उपलब्ध कराने के बदले आरोपी हेड कांस्टेबल ने रिश्वत की मांग की। रिश्वत नहीं देने की इच्छा से शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया, जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ गणेशपेठ पुलिस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीबी पूरे मामले की जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

शिक्षा सुधार से लेकर पर्यावरण संरक्षण और लद्दाख के अधिकारों की लड़ाई तक, सोनम वांगचुक पिछले तीन दशक से लगातार सक्रिय रहे हैं। लेकिन आखिर वह कौन हैं, उनके प्रमुख नवाचार क्या हैं और किन-किन आंदोलनों के कारण वे चर्चा में रहे? आइए जानते हैं…

error: Content is protected !!