Gondia: अनमोल रंगारी हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, साले ने दी थी मध्य प्रदेश के तीन लोगों को 50 हजार की सुपारी

गोंदिया: गोंदिया में हुए अनमोल रंगारी हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पत्नी पर हो रहे कथित अत्याचार का बदला लेने के लिए मृतक के साले ने ही 50 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गोंदिया के फुलचूर इलाके में मिले अनमोल रंगारी के शव मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि मृतक का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था। इसी रंजिश के चलते पत्नी के भाई नीरज बन्सोड ने कथित तौर पर बहन पर हो रहे अत्याचार का बदला लेने के लिए मध्य प्रदेश के तीन युवकों को 50 हजार रुपये की सुपारी दी।

आरोपियों ने अनमोल को शराब पीने के बहाने सुनसान इलाके में बुलाकर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मध्यप्रदेश से तीन और गोंदिया से एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!