Bhandara: जिले में धान खरीदी सीमा पूरी, 70% किसान बिक्री से वंचित; किसानों ने प्रशासन ने खरीदी सीमा बढ़ाने की मांग

भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिला में सरकारी आधारभूत धान खरीद केंद्रों की सीमा पूरी हो जाने से बड़ी संख्या में किसान संकट में फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 70 प्रतिशत धान उत्पादक किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह गए हैं, जिससे आर्थिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
भंडारा जिले में शासकीय धान खरीद केंद्रों की निर्धारित खरीद सीमा पूरी होने के कारण अधिकांश किसानों की उपज अब भी घरों में ही पड़ी है। किसानों का कहना है कि केंद्रों पर लिमिट पूरी होने के चलते उनका धान तौल के लिए स्वीकार नहीं किया जा रहा, जिससे उन्हें भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कई किसानों ने बताया कि कर्ज और रोजमर्रा के खर्चों के लिए उन्हें तत्काल भुगतान की जरूरत है, लेकिन खरीद बंद होने से स्थिति गंभीर हो गई है। किसानों की मांग है कि प्रशासन तुरंत माप-तौल की प्रक्रिया शुरू करे और खरीद केंद्रों की सीमा बढ़ाई जाए, ताकि सभी किसानों की उपज खरीदी जा सके।
शेतकरी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो धान की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, जिससे किसानों को और नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप कर राहत देने की अपील की है।
Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!