Bhandara: भंडारा-तुमसर हाईवे बना ‘मौत का जाल’: चुल्हाड में भूख हड़ताल शुरू, बड़े आंदोलन की चेतावनी

भंडारा: भंडारा-तुमसर-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि अब इसे सड़क कहना मुश्किल है। तुमसर और सिहोरा क्षेत्र में बड़े-बड़े गड्ढों के कारण यह मार्ग हादसों का अड्डा बन गया है। शासन-प्रशासन की चुप्पी से नाराज स्थानीय नागरिकों और सर्वदलीय नेताओं ने ‘चुल्हाड’ में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (उपोषण) शुरू कर दी है।
भंडारा-तुमसर-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर अवस्था और जानलेवा गड्ढों के खिलाफ नागरिकों का आक्रोश फूट पड़ा है। तुमसर, सिहोरा और बपेरा क्षेत्र में सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिसके विरोध में स्थानीय नागरिकों और सर्वदलीय पदाधिकारियों ने चुल्हाड में बेमुदत उपोषण शुरू कर दिया है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बार-बार निवेदन देने के बावजूद प्रशासन ने सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन रस्ते की मरम्मत के लिए लिखित आश्वासन और समय-सीमा निर्धारित नहीं करता, तब तक यह आंदोलन समाप्त नहीं होगा। सड़क की इस दयनीय स्थिति के कारण क्षेत्र का व्यापार और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!