मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गढ़चिरोली जिले के आहेरी में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

गढ़चिरोली: गढ़चिरोली जिले के आहेरी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 100 बेड के महिला एवं बाल अस्पताल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले की विभिन्न तहसीलों में स्थापित नव-निर्मित ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का भी लोकार्पण किया। दक्षिण गढ़चिरोली के लिए यह दिन नई उम्मीदों और विकास की दिशा में एक बड़ा कदम रहा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को जिले में चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने आहेरी में राज्य सरकार द्वारा निर्मित 100 बेड क्षमता वाले अत्याधुनिक महिला एवं बाल अस्पताल का उद्घाटन किया, जिससे जिले की महिलाओं और बच्चों को अब बेहतर उपचार सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त होंगी। 83 करोड़ की लागत से अस्पताल का निर्माण किया गया है। इसी के साथ जिले की सभी तहसीलों में ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का लोकार्पण भी किया गया, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और सुदृढ़ करेगा।

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने सिरोंचा में एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का भूमिपूजन भी किया। आहेरी में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मंत्री आशीष जयसवाल, विधायक धर्मराव बाबा आत्रम, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने संबोधन में कहा कि इन परियोजनाओं से जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं अब हर जरूरतमंद तक पहुंचेंगी। यह कदम गढ़चिरोली के सर्वांगीण विकास की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!