New BJP president chhattisgarh: इस दिन होगी भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा, इन नेताओं के नाम रेस में सबसे आगे…देखें

रायपुर: New BJP president chhattisgarh, भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा या फिर वर्तमान अध्यक्ष किरण सिंहदेव रिपीट होंगे? इसका फैसला 17 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष के लिए नियुक्त किए गए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी विनोद तावड़े की मौजूदगी में होने वाली बैठक में तय होगा।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के ज्यादातर नेता किरण सिंह देव को रिपीट करने के पक्ष में हैं। अगर पार्टी हाई कमान किरण सिंहदेव को मंत्री बनाती है तो प्रदेश को नया अध्यक्ष मिलेगा, अन्यथा किरण सिंहदेव रिपीट होंगे । इसकी संभावना अधिक नजर आ रही है । अब अगर किरण सिंहदेव को हटाया जाता है तो प्रदेश अध्यक्ष OBC या समान्य वर्ग से होगा । ऐसी स्थिति में सांसद विजय बघेल या पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा को जिम्मेदारी दी जा सकती है 

Raksha Times
Author: Raksha Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें