विधान परिषद चुनाव का काउंटडाउन शुरू, नागपुर-अमरावती समेत 5 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान, 27 को आएंगे नतीजे

मुंबई/नई दिल्ली/नागपुर: महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य की पांच विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इनमें विदर्भ की दो महत्वपूर्ण सीटें नागपुर संभाग की स्नातक सीट और अमरावती संभाग की शिक्षक सीट भी शामिल हैं। सभी सीटों पर 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार,

  • 29 सितंबर, 2026 को आधिकारिक अधिसूचना की जाएगी।
  • 6 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार) तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
  • 7 अक्टूबर, 2026 (बुधवार)  को छटनी की जाएगी।
  •  9 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार) तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं।
  • 23 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार)  08:00 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक मतदान।
  • 27 अक्टूबर, 2026  डाले गए वोटों की गिनती की जाएगी।
नागपुर से वंजारी और अमरावती से सरनाईक सदस्य
चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही नागपुर और अमरावती समेत संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नागपुर संभाग की स्नातक सीट से कांग्रेस के अभिजीत वंजारी वर्तमान में विधायक हैं, जबकि अमरावती संभाग की शिक्षक सीट से निर्दलीय किरण सरनाईक सदस्य हैं। छह दिसंबर 2026 को सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है।

राजनितिक दलों ने तैयारी की शुरू
चुनाव की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों में संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन और बैठकों का दौर शुरू हो गया है। दोनों सीटों पर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज होने के साथ ही चुनावी गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। वहीं, इन चुनावों के ऐलान के साथ ही महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी सरगर्मियां तेज होने वाली हैं।

Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!