22 जुलाई को किसान कर्ज माफ़ी की पहली सूची होगी जारी; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी

मुंबई: किसानों का कर्ज कब माफ़ होगा इसको लेकर राज्य में लगातार सवाल पूछा जा रहा है। सरकार ने 30 जुलाई की तारीख घोषित होने, लेकिन सूची जार नहीं होने को लेकर लगातार घोषणा पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ था। इन्हीं सवालों के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, बुधवार, 22 जुलाई को कर्जमाफी की पहली सूची जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सूची को जारी करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और निर्धारित तिथि पर इसे सार्वजनिक करने का प्रयास किया जा रहा है।”
केंद्र सरकार से मिला पूरा डाटा
महाराष्ट्र सरकार की किसान कर्जमाफी योजना में हुई देरी को लेकर कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि कर्जमाफी में विलंब के पीछे कुछ तकनीकी और प्रशासनिक कारण थे। सरकार का शुरुआती लक्ष्य 30 जून तक किसानों को कर्जमाफी का लाभ देना था, लेकिन इसके लिए मानसून सत्र की अनुपूरक मांगों को राज्यपाल की मंजूरी मिलना आवश्यक था। साथ ही आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले किसानों का अंतिम डेटा केंद्र सरकार से प्राप्त होना भी जरूरी था।
कृषि मंत्री ने बताया कि अब केंद्र सरकार से आवश्यक डेटा प्राप्त हो चुका है और पूरी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को अजित पवार के जन्मदिन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक लाभार्थियों की सूची जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद पात्र किसानों के ऋण खातों में चरणबद्ध तरीके से कर्जमाफी की राशि हस्तांतरित की जाएगी।

30 जुलाई तक सभी को कर्ज माफ़ी

कृषि मंत्री ने कहा कि 30 जुलाई से पहले पात्र किसानों के ऋण खातों में कर्जमाफी की राशि जमा कर दी जाएगी। उन्होंने किसानों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल सरकार की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसान हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कर्जमाफी की प्रक्रिया तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाएगी। पात्र किसानों के खातों में चरणबद्ध तरीके से राशि हस्तांतरित की जाएगी, जिससे उन्हें जल्द राहत मिल सके।
Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

शिक्षा सुधार से लेकर पर्यावरण संरक्षण और लद्दाख के अधिकारों की लड़ाई तक, सोनम वांगचुक पिछले तीन दशक से लगातार सक्रिय रहे हैं। लेकिन आखिर वह कौन हैं, उनके प्रमुख नवाचार क्या हैं और किन-किन आंदोलनों के कारण वे चर्चा में रहे? आइए जानते हैं…

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

शिक्षा सुधार से लेकर पर्यावरण संरक्षण और लद्दाख के अधिकारों की लड़ाई तक, सोनम वांगचुक पिछले तीन दशक से लगातार सक्रिय रहे हैं। लेकिन आखिर वह कौन हैं, उनके प्रमुख नवाचार क्या हैं और किन-किन आंदोलनों के कारण वे चर्चा में रहे? आइए जानते हैं…

error: Content is protected !!