मुंबई/नागपुर: विधान परिषद में पश्चिम विदर्भ (Western Vidarbha) से उद्योगों (Industry) के पलायन और क्षेत्र में औद्योगिक विकास (Industrial Development) की धीमी रफ्तार का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया गया। विधायक परिणय फुके (Parinay Fuke) ने प्रश्नकाल के दौरान सरकार से मुंबई और पुणे की तर्ज पर कर में रियायत और सब्सिडी देकर उद्योगों को बढ़ावा देने की मांग की। इस पर उद्योग मंत्री उदय सामंत (Uday Samant) ने मामले की समीक्षा के लिए एक समिति गठित करने और उसकी रिपोर्ट के आधार पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।





























