Amravati: जिले के 10 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि, तीन मंडलों में 100 मिमी से अधिक बारिश

अमरावती: अमरावती जिले में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिले के 10 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि दर्ज की गई है। कई इलाकों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है, जिससे किसानों को राहत मिली है, लेकिन कुछ स्थानों पर घरों और पशुधन को नुकसान भी पहुंचा है।

अमरावती जिले में मंगलवार और बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने मानसून की जोरदार मौजूदगी दर्ज कराई है। जिले के 10 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि दर्ज की गई है, जबकि तीन मंडलों में 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई है। धारणी में सबसे अधिक 129 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा नांदगांव खंडेश्वर में 118.5 मिलीमीटर और मंगरूल में 113.25 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिले में औसतन 39.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

भारी बारिश के चलते धारणी और भातकुली तहसीलों में चार घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं चिखलदरा तहसील में आकाशीय बिजली गिरने से एक गाय की मौत हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में किसी प्रकार की जनहानि या मानव घायल होने की घटना सामने नहीं आई है। प्रशासन के अनुसार अब तक फसलों के नुकसान की कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। बारिश से किसानों में खुशी का माहौल है और खरीफ सीजन की तैयारियों को गति मिली है।

Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!