PM एकता मॉल क्या है जो देशभर में खुलेंगे, पीतमपुरा में खुल रहा पहला, सिर्फ स्वदेशी चीजें बिकेंगी

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत पूरे देश में पीएम एकता मॉल (PM Ekta Mall) या यूनिटी मॉल स्थापित किए जा रहे हैं, जो भारत की विविधता को एक छत के नीचे लाकर स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्प और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देंगे. दिल्ली सरकार भी इस योजना के तहत राजधानी में एक पीएम एकता मॉल बनाने की तैयारी में जुट गई है.

दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार की ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ODOP) योजना को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में जल्द ही ‘PM एकता मॉल’ (यूनिटी मॉल) के निर्माण की तैयारी शुरू करने की घोषणा की है. बताया जा रहा है कि ये मॉल पीतमपुरा, आईएनए या मजनू का टीला जैसे प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में से किसी एक स्थान पर बनाया जाएगा. केंद्र सरकार के 5,000 करोड़ रुपये के बजट वाले इस विजन के तहत स्वदेशी हस्तशिल्प और जीआई-टैग उत्पादों के लिए विशेष केंद्र बनाया जा रहा है.

पीएम एकता मॉल केंद्र सरकार द्वारा 2023-24 के केंद्रीय बजट में घोषित एक क्रांतिकारी रिटेल पहल है. इसका मुख्य उद्देश्य वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना, जीआई-टैग्ड उत्पादों, हस्तशिल्प, हथकरघा और प्रत्येक राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के अनूठे स्थानीय उत्पादों को एक ही स्थान पर प्रदर्शित और बेचना है. ये मॉल ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करेगा, जहां हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश को समर्पित स्पेस मिलेगा.

अधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित मॉल में विशिष्ट ओडीओपी वस्तुओं और विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य उत्पादों के लिए समर्पित स्थान होंगे.

Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!