16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला

चंद्रपुर: महानगरपालिका की स्थायी समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख तय हो गई है। 16 मार्च को स्थायी समिति को नया अध्यक्ष मिलेगा। इस चुनाव पर शहर के राजनीतिक हलकों की नजर टिकी हुई है।

चुनाव प्रक्रिया के तहत 11 और 12 मार्च को नामांकन पत्र लिए जा सकेंगे, जबकि 13 मार्च को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे।स्थायी समिति में कुल 16 सदस्य हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 6, कांग्रेस के 7, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष के 2 और जनविकास सेना का 1 सदस्य शामिल है।

संख्या बल के हिसाब से भाजपा-शिवसेना गुट के पास 8 सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के पास भी 8 सदस्य हैं। इस वजह से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बराबरी की स्थिति बन गई है। ऐसे में स्थायी समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव बेहद रोचक और कांटे की टक्कर वाला होने की संभावना जताई जा रही है।

परिणाम निर्णायक मत से तय होगा या फिर ईश्वर चिट्ठी (लॉटरी) से, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।चुनाव की तारीख घोषित होते ही कांग्रेस, भाजपा और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सहित सभी प्रमुख दलों ने अध्यक्ष पद हासिल करने के लिए अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। अलग-अलग स्तर पर राजनीतिक हलचल और जोड़-तोड़ शुरू हो गई है, जिससे महानगरपालिका की राजनीति एक बार फिर गरमाने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!