‘बिहार में नीतीश नहीं, मोदी-शाह चला रहे हैं सरकार…’, NDA पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

Bihar Assembly Election 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के लिए अब महज़ कुछ दिन बचे हैं. चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में तेजी आ गई है. आज प्रधानमंत्री ने मुजफ्फरपुर और छपरा में जनसभा को संबोधित किया. ये रैलियां एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित की जा रही हैं. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह ज़िले नालंदा में जनसभा को संबोधित किया. इसके बाद वह बरबीघा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की आज मधेपुरा में होनी वाली जनसभा बारिश की वजह से रद्द हो गई है. वे मुजफ्फरपुर, दरभंगा और अन्य स्थानों पर जनता को संबोधित करेंगे.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज एक नहीं, बल्कि चार बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पहली जनसभा लखीसराय में हो गई है. इस सीट से बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा बीजेपी के उम्मीदवार हैं. इसके बाद शाह दोपहर तारापुर में दूसरी सभा करेंगे, जहां से दूसरे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मैदान में हैं. अमित शाह का अगला पड़ाव नालंदा का हिलसा होगा, जहां वह तीसरी रैली करेंगे. इसके बाद उनका अंतिम कार्यक्रम पटना जिले के पालीगंज में तय है, जहां वह रैली को संबोधित करेंगे.

चुनाव कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है. आज दूसरे चरण के चुनाव कर्मियों को ईवीएम और लॉगिन की ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके.

बिहार चुनाव से जुड़ी खबरों और चुनावी विश्लेषण को आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं – बिहार विधानसभा चुनाव 2025

प्रधानमंत्री के मुजफ्फरपुर के भाषण को आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. मुजफ्फरपुर में महागठबंधन पर प्रधानमंत्री का हमला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़ी ताजा और सटीक खबरें जानने के लिए AajTak के इस पेज से जुड़े रहिए. यहां पर चुनाव के हर महत्वपूर्ण अपडेट हर कुछ क्षण बाद जोड़े जा रहे हैं.

3:31 PM(29 सेकंड पहले)

नालंदा में राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Posted by :- Satyam Baghel

बिहार के नालंदा में रैली के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘1971 के युद्ध में अमेरिका ने अपना विमानवाहक पोत, अपना सातवां बेड़ा भेजा था. उन्होंने भारत को धमकाने और डराने के लिए अपनी नौसेना भेजी थी. इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं, और उन्होंने कहा था, हम आपकी नौसेना से नहीं डरते. आप जो चाहें करें. हम जो चाहें करेंगे. इंदिरा गांधी एक महिला थीं, लेकिन उनमें इस मर्द से ज्यादा ताकत थी. नरेंद्र मोदी कायर हैं. उनके पास न तो कोई विजन है और न ही वे अमेरिका के राष्ट्रपति के सामने खड़े हो सकते हैं. यह सच्चाई है. मैं नरेंद्र मोदी को चुनौती देता हूं, अगर उनमें हिम्मत है, तो वे बिहार की किसी भी सभा में कहें कि अमेरिका के राष्ट्रपति झूठ बोल रहे हैं. मैंने ऑपरेशन सिंदूर नहीं रोका. मैं नरेंद्र मोदी जी को चुनौती देता हूं कि वे बिहार के युवाओं को यह बताएं; वे ऐसा नहीं कर सकते.’

2:47 PM(44 मिनट पहले)

Bihar Election 2025 Live Updates: राबड़ी देवी बोलीं- बिहार की जनता ने मन बना लिया कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है

Posted by :- Anurag

RJD नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि वे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी बातों को पूरा करते हैं। वे सिर्फ वादे नहीं करते, बल्कि जो कहते हैं, उसे जमीन पर पूरा करते हैं.

इनपुट: ANI

2:41 PM(51 मिनट पहले)

Bihar Chunav 2025 Live Updates: राहुल बोले- बिहार में नीतीश नहीं, मोदी शाह चला रहे हैं सरकार

Posted by :- Anurag

राहुल गांधी ने नालंदा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘बिहार में सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं चला रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश का रिमोर्ट कंट्रोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है. इसलिए… ये मत सोचिए कि सरकार नीतीश कुमार चला रहे हैं. असलियत में सरकार नरेंद्र मोदी और अमित शाह चलाते हैं.’

2:25 PM(एक घंटा पहले)

Bihar Chunav 2025 Live Updates: राहुल गांधी बोले – बिहार में है क्षमता, पर पेपर लीक ने खोए युवाओं के सपने

Posted by :- Anurag

नालंदा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में बहुत कुछ कर गुजरने की क्षमता है, लेकिन उस क्षमता का सही इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है. पहले नालंदा विश्वविद्यालय पूरे संसार में मशहूर था, जहां दूर-दूर से छात्र पढ़ाई करने आते थे. यह दुनिया के शिक्षा केंद्रों में खासा नाम था. लेकिन आज स्थिति बदली हुई है. दूसरे राज्यों के लोग बिहार की यूनिवर्सिटीज़ के बारे में पूछें तो उन्हें बस एक ही बात पता चलेगी — वहां पेपर लीक होता है. इससे बिहार के युवा, जो डॉक्टर, इंजीनियर या वकील बनने का सपना देखते हैं, उन्हें बड़ा झटका लगता है.

उन्होंने कहा, महीनों की मेहनत पानी में चली जाती है क्योंकि परीक्षा में पेपर लीक होने की वजह से उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम सही नहीं निकल पाता.

2:17 PM(एक घंटा पहले)

Bihar Election News 2025 Live Updates: रोहिणी आचार्य ने बीजेपी पर बोला हमला

Posted by :- Anurag

रोहिणी आचार्य ने बीजेपी पर हमला बोला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “‘बलात्कारी जालसाज पलटन’ बीजेपी का असली नाम”.

 

2:13 PM(एक घंटा पहले)

PM मोदी बोले – बिहार के खिलाफ गाली देने वाले विपक्षी नेता अब INDI alliance के प्रचार में जुटे

Posted by :- Anurag

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि पंजाब के कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने एक रैली में कहा था कि वे बिहार के लोगों को पंजाब में आने नहीं देंगे. उस वक्त कांग्रेस परिवार की एक बेटी, जो अब सांसद है, मंच पर मौजूद थी और उन्होंने उस बयान की तारीफ में ताली बजाई.

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना के कांग्रेस नेताओं ने बिहारियों के खिलाफ अपशब्द कहे हैं, साथ ही उनकी गठबंधन सहयोगी डीएमके ने तमिलनाडु में भी बिहारियों का अपमान किया है. ऐसे नेता जिन्हें अपने राज्यों में बिहार के लोगों के खिलाफ गाली-गलौज करनी पड़ी, उन्हें अब इस चुनाव में INDI alliance के प्रचार के लिए बुलाया जा रहा है.

2:01 PM(एक घंटा पहले)

अमित शाह बोले – “राहुल को बिहार की संस्कृति का पता कैसे होगा, उनका ननिहाल इटली में”

Posted by :- Anurag

मुंगेर में अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि राहुल गांधी ने छठी मैया का अपमान किया है. शाह ने कहा कि ऐसे लोगों को बिहार और भारत की संस्कृति का सही ज्ञान कैसे होगा, जब उनका ननिहाल ही इटली जैसा दूर देश हो. उन्होंने सवाल किया कि उन्हें बिहार की संस्कृति का कैसे पता चल सकता है.

अमित शाह ने सम्राट चौधरी की तारीफ करते हुए बताया कि बिहार की जनता की उम्मीदों और समर्थन को ध्यान में रखते हुए उन्हीं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

1:58 PM(एक घंटा पहले)

छपरा में प्रधानमंत्री मोदी बोले- महागठबंधन का घोषणापत्र अपराध का रेट लिस्ट

Posted by :- Anurag

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छपरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के युवा को बिहार में काम मिलेगा. लेकिन ध्यान रखना है जंगलराज वाले शिकारी आपको लगातार भ्रमित कर रहे हैं. लालच दे रहे हैं. महागठबंधन का घोषणापत्र असल में घोषणापत्र नहीं. बल्कि रेट कार्ड है. इनकी हर घोषणा के पीछे का मकसद रंगदारी, फिरौती, लूटपाट और भ्रष्टाचार है. वोट की ताकत से सबको कुछ पाया जा सकता है. वोट की ताकत से फिर से बिहार में सुशासन की सरकार बनेगी.

narendra modi
1:36 PM(एक घंटा पहले)

Bihar Chunav 2025: तेजस्वी के चुनावी अभियान पर असर

Posted by :- Anurag

उत्तर बिहार में लगातार हो रही बारिश की वजह से तेजस्वी यादव का हेलीकॉप्टर उनकी तयशुदा जगहों तक नहीं पहुंच पाया है. तेजस्वी को बिहारीगंज और आलमनगर में चुनावी सभाएं करनी थीं, लेकिन तेज बारिश के कारण वे वहां नहीं पहुंच सके.

हालांकि, वे गौरा बौराम पर हेलीकॉप्टर से उतरे, जहां भी भारी बारिश हो रही थीय. इस वजह से उनकी रैली और जनसंवाद प्रभावित हो सकता है. बारिश के चलते तेजस्वी का चुनावी अभियान थोड़ी मुश्किलों में फंसा हुआ है.

बारिश के बीच भी तेजस्वी यादव अपनी चुनावी सभाओं को जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, मौसम की वजह से उनकी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है. जनता से जुड़ने के लिए वे अल्टरनेट तरीकों पर भी विचार कर सकते हैं. आप पूरी खबर को क्लिक कर यहां पढ़ सकते हैं – बारिश बनी चुनाव प्रचार में बाधा, राजनाथ के बाद तेजस्वी का हेलिकॉप्टर भी नहीं पहुंच पाया सभा स्थल तक

tejashwi yadav

इनपुट: शशि कुमार भूषण

1:28 PM(2 घंटे पहले)

जयराम रमेश का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला, बोले- ट्रिपल-इंजन की सरकार में बेटियां पूरी तरह से बेबस

Posted by :- Anurag

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुजफ्फरपुर के रैली के दौरान दिए गए भाषा पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार की धरती से अपनी चुनावी भाषणों में राज्य की महिलाओं से वोट देने की अपील कर रहे हैं. जबकि सच्चाई यह है कि बिहार में ट्रिपल-इंजन की सरकार में राज्य की बेटियां पूरी तरह से बेबस हैं. महिलाओं के खिलाफ़ यौन हिंसा सहित अपराध चरम पर हैं.

उन्होंने कहा, हर बीतते दिन के साथ महिलाओं के खिलाफ़ यौन अपराध का ग्राफ बढ़ता गया और सरकार की संवेदनशीलता घटती गई. और इसका चरम इसी साल मई महीने में देखने को मिला – हैवानियत की शिकार 11 वर्षीय दलित बच्ची को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए PMCH लाया गया. लेकिन 8 घंटे तक उसे अस्पताल में बेड नहीं दिया गया, और वह एम्बुलेंस में ही दम तोड़ गई. प्रधानमंत्री आते हैं, अपने चुनावी भाषणों में झूठे वादों की भरमार करते हैं, कुछ पल जनता का मनोरंजन करते हैं और चले जाते हैं. महिलाओं के खिलाफ़ हो रहे अत्याचार पर उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता. और निकलेगा भी कैसे, जब उनकी ही सरकार के मंत्रियों पर जघन्य आरोप लगे हों.

उन्होंने कहा, 2018 में मुजफ्फरपुर में बालिका आश्रय गृह कांड जैसा जघन्य और मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया था, जहां 34 से अधिक नाबालिग बच्चियों के साथ लंबे समय तक यौन शोषण हुआ. जांच में उस समय की मंत्री मंजू वर्मा के पति पर आरोप लगे, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफ़ा दिया. फिर भी 2020 में उन्हें टिकट दिया गया और अब उसी क्षेत्र से उनके पुत्र को उम्मीदवार बनाया गया है.

1:05 PM(2 घंटे पहले)

राहुल गांधी के छठ पूजा के बयान पर BJP ने की माफी की मांग

Posted by :- Anurag

बिहार में राहुल गांधी के छठ पूजा को लेकर दिए बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. गुरु प्रकाश पासवान ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि छठ हमारे लिए बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है. ऐसे में राहुल गांधी का बयान बिहार की जनता का अपमान है.

डॉ. पासवान ने कहा कि ये बात समझ से बाहर है कि कोई छठ पूजा जैसी महान परंपरा को लेकर गलत टिप्पणी करे. उन्होंने सीधे राहुल गांधी से अपील की कि वे तुरंत अपनी गलती मानकर माफी मांगे, क्योंकि बिहार की जनता इस अपमान को कभी भुलाएगी नहीं.

उन्होंने कहा कि छठ पूजा सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक पहचान है. इसे लेकर किसी भी तरह की नकारात्मक बात बिहार वालों को कतई पसंद नहीं आएगी.

 

12:24 PM(3 घंटे पहले)

अमित शाह बोले – ऑपरेशन सिंदूर के बाद PAK को दिया गया सख्त संदेश

Posted by :- Anurag

लखीसराय में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब देश आतंकवाद से मुक्त हो चुका है, लोगों में सुरक्षा का माहौल है.

शाह ने लोगों को बताया कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक कार्रवाई नहीं था, बल्कि भारत ने इसके जरिए पाकिस्तान और आतंकवादियों को साफ संदेश दिया है कि देश अब डरने वाला नहीं है. मोदी सरकार ने आतंकवाद और घुसपैठ को पूरी तरह खत्म करने की ठान ली है.

इनपुट: ANI

12:12 PM(3 घंटे पहले)

Bihar Assembly Election 2025: तेजस्वी का NDA पर हमला – बीस साल से सत्ता में हैं, फिर भी बिहार वहीं का वहीं

Posted by :- Anurag

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर मौजूदा सरकार को सच में बिहार का विकास करना होता, तो अब तक राज्य बदल चुका होता. उन्होंने कहा कि “डबल इंजन” की सरकार पिछले 12 सालों से है और इससे पहले भी लगभग 20 सालों से ये लोग शासन में हैं. लेकिन न तो उद्योग आए, न रोज़गार बढ़ा, और न ही लोगों की हालत सुधरी.

तेजस्वी ने कहा कि इस बार बिहार की जनता ठान चुकी है कि अब बदलाव ज़रूरी है. उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि ये चुनाव महज सत्ता का नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य का है. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब खुद तय करेंगे कि राज्य किस दिशा में जाएगा – विकास की या पिछड़ने की.

 

12:09 PM(3 घंटे पहले)

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: PM मोदी बोले – आरजेडी का अतीत बिहार को पीछे खींचने वाला

Posted by :- Anurag

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का रहा हो, क्या वे किसी उद्योग को जमीन देंगे? जिन्होंने बिहार को लालटेन युग में रखा, क्या वे बिजली देंगे? जिन्होंने रेल को लूटा, क्या वे बिहार में कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे? जिन्होंने भ्रष्टाचार और घोटालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए, क्या वे कानून का राज़ ला सकते हैं?

Narendra Modi
प्रधानमंत्री मोदी ने RJD पर बोला हमला (Photo: Youtube/@Narendra Modi)

12:00 PM(3 घंटे पहले)

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: PM मोदी बोले – विकसित भारत के लिए विकसित बिहार जरूरी

Posted by :- Anurag

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब भारत समृद्ध था, जब वह ज्ञान-विज्ञान की सबसे बड़ी ताकत था, तब उसमें बिहार की बहुत बड़ी भूमिका थी. इसलिए आज विकसित भारत बनाने के लिए विकसित बिहार होना अत्यंत आवश्यक है.

12:00 PM(3 घंटे पहले)

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: PM मोदी बोले – बिहार अभिमान और संस्कृति की धरती

Posted by :- Anurag

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा बिहार अभिमान की धरती है. जिन लोगों ने छठ पूजा को गाली देने का काम किया है. बिहार ऐसे लोगों को कभी माफ़ नहीं करेगा. बिहार का गौरव बढ़ाना, बिहार की मीठी बोली और संस्कृति को दुनिया के कोने-कोने तक ले जाना ही एनडीए और बीजेपी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

11:58 AM(3 घंटे पहले)

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: PM मोदी बोले – कांग्रेस-RJD कर रही छठी मईया का अपमान

Posted by :- Anurag

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपका यह बेटा छठी मईया की जय-जयकार दुनिया भर में कराने में लगा है. लेकिन दूसरी तरफ, कांग्रेस और आरजेडी के लोग क्या कर रहे हैं? वे छठी मइया का अपमान कर रहे हैं. क्या कोई सिर्फ चुनाव में वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है? क्या बिहार ऐसे अपमान को स्वीकार करेगा? क्या हिंदुस्तान इस तरह के शब्दों को बर्दाश्त करेगा?

उन्होंने कहा, मेरी माताएं जो निर्जला उपवास रखती हैं, क्या वे इस अपमान को सहन करेंगी? आरजेडी और कांग्रेस के नेता कैसी बेशर्मी से बोल रहे हैं. उनके लिए तो छठी मईया की पूजा एक “ड्रामा” है, एक “नौटंकी” है. क्या आप उनकी बातों से सहमत हैं? क्या ऐसे लोगों को सज़ा दोगे या नहीं दोगे? जो माताएं और बहनें लंबा व्रत रखती हैं, जो गंगा जी में खड़ी होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं. क्या आरजेडी और कांग्रेस की नजर में वे “ड्रामा” कर रही हैं?

11:55 AM(3 घंटे पहले)

Bihar Assembly Election 2025: छठी मईया और प्रेरणा के क्षण

Posted by :- Anurag

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छठ को लेकर अभियान पर विचार मुझे तब आया जब मैं यात्रा के दौरान रात में या सुबह योग करते समय छठ मईया के भजन सुनता था. उनमें मैंने देखा कि एक विदेशी महिला कितने सुंदर ढंग से छठी मईया के गीत गा रही थी. मैंने नागालैंड की एक बेटी को भी देखा – जिसके लिए हिंदी बोलना भी कठिन था. लेकिन वह इतनी भावनाओं से छठी मईया का भजन गा रही थी कि मन भावविभोर हो गया. तभी मेरे मन में यह विचार आया कि अब छठी मइया की भक्ति केवल भारत के कोने-कोने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में भक्ति का भाव जगा रही है.

11:52 AM(3 घंटे पहले)

Bihar Assembly Election 2025: PM मोदी बोले- नई पीढ़ी के लिए सांस्कृतिक अभियान

Posted by :- Anurag

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छठ पर्व को यूनेस्को विश्व विरासत में शामिल करने का प्रयास जारी है. इसी दिशा में हम एक और अभियान शुरू करने जा रहे हैं .हम चाहते हैं कि नई पीढ़ी भी छठ महापर्व के गीतों की महान परंपरा से जुड़ सके. गीतों के माध्यम से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक संस्कार और परंपरा चलती है. इसे देशव्यापी ताकत देने के लिए हम पूरे देश में विभिन्न कलाकारों द्वारा छठ पूजा के भजनों की प्रतियोगिता आयोजित करेंगे.

उन्होंने कहा, छठ पूजा से पहले यह प्रतियोगिता पूरी की जाएगी ताकि नए कलाकार, नए गीत, नई भक्ति और नई भावना व्यक्त कर सकें. देश की हर भाषा के लोगों को इसमें भाग लेने का अवसर मिलेगा. जनता स्वयं चुनेगी कि कौन से गीत उन्हें सबसे अधिक पसंद आते हैं. जो शीर्ष गीत चुने जाएंगे, उन्हें लिखने वाले और गाने वाले कलाकारों को अगले वर्ष छठ पूजा से पहले सम्मानित किया जाएगा और पुरस्कार भी दिए जाएंगे.

Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!