नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनगणना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सवालों की सूची जारी कर दी है। जारी गजट के अनुसार, जनगणना के समय नागरिकों से 40 सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें सबसे प्रमुख सवाल जाति से जुड़ा होगा। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 2026-27 में होने वाली जनगणना के साथ जाति जनगणना भी कराने की घोषणा की थी।
देश में हर 10 साल में जनगणना की जाती है, जिसका मकसद देश में नागरिकों की संख्या पता लगाना हो जिससे भविष्य में उसके अनुरूप योजनाओं और कार्यक्रम बना सके। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण देश में जनगणना का काम नहीं हो सका। करीब पांच साल की देरी के बाद केंद्र सरकार ने देश में जनगणना का काम शुरू किया है।
देश में दो चरणों के तहत इसका काम किया जा रहा है। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना की जा रही है। जुलाई 2026 से सितंबर 2026 तक चलेगी। वहीं दूसरे चरण में नागरिकों की गणना की जाएगी, जिसके शुरुआत फरवर 2027 से शुरू होगी। वहीं नागरिकों की गणना से पहले केंद्र सरकार ने सवालों की सूची जारी कर दी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी गैजेट के अनुसार, नागरिकों को गणना के दरमियान 40 सवालों का जवाब देना पड़ेगा। जारी सूची के अनुसार, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर, पूर्व और वर्तमान पता की जानकारी देगी पड़ेगी। इसी के साथ कितने बैंक खातें हैं सहित कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन लगाई है या नहीं इसकी भी जानकारी साझा करना पड़ेगा। सबसे प्रमुख इस बार अपनी जाती की जानकारी भी साझा करनी पड़ेगी।




























