Nagpur: रामटेक के नेरला में एक ही घर से निकले 40 सांप, नाग-नागिन के साथ बच्चों का सैलाब देख उड़े होश

नागपुर: मानसून की शुरुआत होते ही बिलों में पानी भरने के कारण रेंगने वाले जहरीले जीव इंसानी बस्तियों का रुख करने लगे हैं। नागपुर जिले की रामटेक तहसील के अंतर्गत आने वाले नेरला गांव में एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्थानीय नागरिक के घर में नाग-नागिन सहित कुल 40 सांप के बच्चे निकलने से पूरे परिवार और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, सभी सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है।

घर के भीतर रेंग रहे थे 40 सांप

मिली जानकारी के अनुसार, नेरला गांव के निवासी राजू ढोमने के घर में अचानक सांप दिखाई देने शुरू हुए। देखते ही देखते घर के एक कोने में नाग-नागिन के साथ उनके 40 छोटे बच्चे (सपोले) रेंगते हुए नजर आए। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में जहरीले सांपों को देख परिवार के सदस्य दहशत में आ गए और तुरंत इसकी सूचना वन्यजीव प्रेमियों को दी।

वाइल्ड चैलेंजर ऑर्गनाइजेशन ने किया रेस्क्यू

घटना की जानकारी मिलते ही ‘वाइल्ड चैलेंजर ऑर्गनाइजेशन’ के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे। संस्था के सदस्य रतन कुंभरे और उनकी टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बेहद सावधानीपूर्वक सभी 40 सांपों और नाग-नागिन का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी सांपों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित डिब्बों में बंद किया गया, जिसके बाद मकान मालिक और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

वन विभाग की निगरानी में सुरक्षित जंगल में छोड़ा

रेस्क्यू टीम द्वारा इस पूरे मामले की जानकारी तुरंत वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। एसीएफ (ACF) गोविंद लूचे और रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (RFO) राहुल शिंदे को सूचित करने के बाद, वन विभाग के नियमों के अनुसार सभी सांपों का बकायदा पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद वन अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में सभी सांपों को सुरक्षित रूप से उनके प्राकृतिक आवास यानी जंगली सीमा में छोड़ दिया गया।

Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!