12 वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा, निजी ट्यूशन क्लास संचालकों की मिलीभगत आई सामने, अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार

नागपुर: 12 वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में अब २ और निजी ट्यूशन क्लास का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पेपर लीक की पूरी साजिश व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए चलाई जा रही थी, जिसमें प्रश्नपत्र के साथ उत्तर भी परीक्षा शुरू होने से पहले ही शेयर कर दिए गए थे।

नागपुर के वैशाली नगर इलाके स्थित एक ट्यूशन  क्लास में पढ़ाने वाले टीचर का इस पेपर लीक मामले में सीधा संबंध सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि एक दूसरे स्कूल के शिक्षक प्रदीप जांगड़े ने व्हाट्सऐप के माध्यम से प्रश्नपत्र इस  दिनेश कोटांगले को भेजा था। इसके बाद दिनेश कोटांगले ने यही पेपर एक्सेलेंट ट्यूशन क्लास के संचालक मुस्तफा खान को फॉरवर्ड किया।

यह पूरा मामला 18 फरवरी को सामने आया, जब सेंट उर्सुला हाईस्कूल परीक्षा केंद्र पर एक पर्यवेक्षक को परीक्षा शुरू होने से पहले पेपर वायरल होने की जानकारी मिली। जांच के दौरान प्रसाधनगृह गई एक छात्रा पर शक होने पर तलाशी ली गई, जहां से स्मार्टफोन बरामद किया गया। मोबाइल जांच में पाया गया कि सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर ही रसायनशास्त्र का पेपर और उसके उत्तर ‘XII’ नाम के व्हाट्सऐप ग्रुप में शेयर किए जा चुके थे। अब तक इस मामले में कुल सात आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

पुलिस ने अब तक मुस्तफा खान, जुनेद मोहम्मद अब्दुल जावेद, निशिकांत मूल, फरहान अख्तर, दिनेश कोटांगले, प्रदीप जांगड़े, मनीष शंभरकर और संदीप नरडकर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मनीष भी एक ट्यूशन क्लास संचालक है जबकि संदीप नरडकर टीचर बताया जा रहा है। अब तक इस मामले में एक आरोपी को जमानत मिल चुकी है, जबकि अन्य ३ आरोपियों को  न्यायिक हिरासत में  जेल भेज दिया गया है।

Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!