नागपुर :- कल शाम 8 बजे अर्जुनी मोरगांव में शिवजनमोत्सव के उपलक्ष में राजे ग्रुप प्रस्तुत शिवगर्जना कार्यक्रम का भव्य दिव्य क्रायक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंडियन इंटरप्राइसेस द्वारा प्रायोजित “Indianecart” मोबाइल एप्लीकेशन विमोचन का भव्य दिव्य शुभारंभ समारोह भी आयोजित किया गया था । “Indianecart” एप्लीकेशन विमोचन का कार्यक्रम का उद्घाटन साकोली विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता नानाभाऊ फाल्गुनराव पटोले जी के करकमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। वे महाराष्ट्र के गोंदिया भंडारा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रह चुके है,महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष का भी उन्होंने कार्यकाल संभाला है । ओर वर्तमान में वे महाराष्ट्र के साकोली विधानसभा क्षेत्र के विधायक है।
इस उपलक्ष पे विधायक नाना पटोले ने स्थानीय युवाओ को व्यापार के माध्यम से नई उचायोको चूमने की शुभकामनाए दी। साथ ही स्थानीय लोगो को “Indianecart” यह ऑप डाऊनलोड कर उपयोग करने की भी अपील की। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Indianecart के मुख्य प्रबंधक कुलदीपसिंग न राठोड ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्लेटफॉर्म स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों को एक ही डिजिटल मंच पर जोड़ने का प्रयास है । उन्होंने बताया कि Indianecart के माध्यम से ट्रांसपोर्टेशन, फ्रेट एवं लॉजिस्टिक्स सेवाएं, मिनरल ट्रेडिंग (आयरन ओर, स्पंज आयरन, मैंगनीज जैसे प्रोडक्ट्स ), गवर्नमेंट मटेरियल सप्लाई, GEM पोर्टल सेवाएं एवं डिजिटल मार्केटप्लेस ट्रेडिंग जैसी अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।




























