Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात

नागपुर: रामनवमी को लेकर नागपुर शहर में उत्साह का माहौल है। एक तरफ जहां भक्त राम नाम की भक्ति में डूबे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने नागपुर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रामनगर और पोद्धेश्वर मंदिर से निकलने वाली भव्य झांकियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

रामनवमी के अवसर पर शहर के रामनगर और पोद्धेश्वर मंदिर से निकलने वाली झांकियों में हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए नागपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पुलिस द्वारा करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो शहर के संवेदनशील और प्रमुख मार्गों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है।

यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर मौके के अनुसार रूट में बदलाव भी किया जा सकता है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जारी किए गए ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!