Bhandara: महुआ फूल चुनने गए व्यक्ति पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

भंडारा: भंडारा जिले के साकोली में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय वसंत मेश्राम के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिसर में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना से एक तरफ ग्रामीणों में डर का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी है।

मिली जानकारी एक अनुसार, साकोली तहसील के बाम्पेवाड़ा में मृतक वसंत मेश्राम महुआ के फूल चुनने के लिए गए। इसी दौरान झाड़ियों में झुपे बाघ ने उनपर हमला कर दिया। इस हमले में वसंत की मौके पर ही मौत हो गई। काफी समय तक वापस नहीं आने के बाद परिवार के लोग खोजबीन के लिए गए, जहां वसंत का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया।

बाघ के हमले में मौत की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। तुरंत इस बात की जनाकारी पुलिस और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दोनों विभाग तुरंत मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीँ इस घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ वन विभाग के खिलाफ रोष भी दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। जिसपर वन विभाग ने परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी सहित 25 लाख रूपये मुआवजा देने की बात कही।

Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!