नागपुर: बेमौसम बारिश ने एक बार फिर किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कटोल तहसील समेत आसपास के इलाकों में तेज हवा और बारिश ने खेतों में खड़ी और कट चुकी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे किसान गहरे संकट में आ गए हैं।
कटोल तहसील के कई गांवों में गुरुवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा, आंधी व बिजली कड़कने के साथ बेमौसम बारिश हुई। इस बारिश से जहां मौसम में ठंडक आई, वहीं किसानों के लिए यह आफत बनकर टूटी। खेतों में खड़ी गेहूं और चना की फसलें प्रभावित हुई हैं, जबकि कई किसानों द्वारा काटकर खुले में रखी गई उपज भी भीग गई, जिससे गुणवत्ता और उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है।
जानकारी के मुताबिक सावनेर तहसील में करीब 36.63 हेक्टेयर और रामटेक तहसील में लगभग 4.54 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर फसल जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों की लागत बढ़ने और उत्पादन घटने की चिंता और गहरा गई है।
कई किसानों ने फसल की कटाई कर ली थी, लेकिन खुले में रखी फसल बारिश में भीगने से नुकसान और बढ़ गया है। वहीं कुछ खेतों में अभी भी फसल खड़ी है, जिससे आने वाले दिनों में नुकसान और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए यह साफ है कि बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी




























