बाघ दिखा तो भूल गए नियम, सड़क पर लगा गाड़ियों का मेला; सेल्फी और वीडियो के चक्कर में बाघ के करीब पहुंचे लोग

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के पास मोहुरली–चंद्रपुर रोड पर उस समय अराजक हालात बन गए जब एक बाघ सड़क पार करने के लिए जंगल से बाहर आया। हैरानी की बात यह रही कि बाघ शांत था, लेकिन राहगीरों की भीड़ ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दीं। नागरिक बाघ के नजदीक जाकर वीडियो बनाते दिखाई दिए।  जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के पास बाघ देखने की चाहत कई बार लोगों को नियम भूलने पर मजबूर कर देती है। चंद्रपुर जिले के अंधेरी–ताडोबा क्षेत्र से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, मोहुरली–चंद्रपुर रोड पर एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान पर्यटकों और वाहन चालकों की गैरजिम्मेदाराना हरकतें कैमरे में कैद हो गईं।
जैसे ही बाघ सड़क के पास दिखाई दिया, कई लोगों ने अपनी गाड़ियां बीच सड़क पर ही रोक दीं। कुछ लोग बाघ के बेहद करीब पहुंचकर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, तो कुछ लोग शोर मचाते हुए बाघ के सामने गाड़ियों की लाइन लगाते नजर आए। यह इलाका ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के नजदीक होने के कारण यहां अक्सर वन्यजीवों की आवाजाही रहती है।
बावजूद इसके लोगों की लापरवाही ने न सिर्फ बाघ को परेशान किया बल्कि अपनी जान को भी खतरे में डाल दिया। वन विभाग के अनुसार ऐसे समय में सुरक्षित दूरी बनाए रखना और शोर न करना बेहद जरूरी होता है, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने नियमों की खुलकर अनदेखी की।
Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!