देश में जल्द दूर होगा गैस संकट; संयुक्त प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार ने दी स्थिति की जानकारी, कहा- वैकल्पिक मार्गों से मंगाया जा रहा

नई दिल्ली: देश में गैस संकट (LPG Crisics) की खबरों के बीच बुधवार को शिपिंग, विदेश और पेट्रोलियम मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और देश में एलपीजी की स्थिति को लेकर जानकारी दी गई। नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Petrolium and Natural Gas Ministry) की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा (Sujata Sharma) ने बताया कि कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित है और देश में गैस का पर्याप्त भंडारण मौजूद है। साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक मार्गों से तेल और गैस की आपूर्ति की जा रही है तथा नागरिकों से घबराकर बुकिंग न करने की अपील की।

Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!