Bhandara: आधी रात कार्रवाई, नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाकर चल रही रेत तस्करी का पर्दाफाश

भंडारा: भंडारा जिले में रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्हें कानून का कोई डर नहीं रहा है। आधी रात को मोदी चौक इलाके में भंडारा तहसीलदार ने एक संदिग्ध रेत से भरे टिप्पर को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक, यह टिप्पर आधी रात के समय मोदी चौक इलाके से गुजर रहा था। जांच के दौरान सामने आया कि वाहन की पहचान छिपाने और सीसीटीवी कैमरों में नंबर दिखाई न दे, इसके लिए टिप्पर की नंबर प्लेट पर जानबूझकर काला ग्रीस लगाया गया था।
तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए इस टिप्पर को जब्त कर अड्याल पुलिस स्टेशन में जमा करा दिया है। हालांकि इस कार्रवाई के बाद कई सवाल भी खड़े हो गए हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ट्रक के पास केवल 7 ब्रास रेत की रॉयल्टी थी, जबकि जांच में वाहन में 9 ब्रास रेत पाई गई। यानी दो ब्रास रेत अतिरिक्त मिली। अब सवाल उठ रहा है कि यह अतिरिक्त रेत कहां से आई? जिस घाट से रेत उठाई गई, वहां सही तरीके से माप नहीं हुआ था क्या? और इस तरह से अब तक कितनी बार शासन के राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया होगा? फिलहाल इस मामले में कई सवालों के जवाब अभी भी सामने आना बाकी हैं, जिससे पूरी कार्रवाई पर संदेह की स्थिति बनी हुई है।
Raksha Times
Author: Raksha Times

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!